पश्चिमके कदम सदा लूट केलिए उठे,हमारे पग सदा विश्वकल्याण हेतु आगे बड़े.जिस देश में गए,शोषण नहीं किया अर्थ व्यवस्था को उठाया.ऐसे समाज के प्रति मिडिया दुष्प्रचारसे ऑस्ट्रेलिया जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति,अन्यत्र हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है विश्वदर्पण. तिलक.(निस्संकोच ब्लॉग पर टिप्पणी/अनुसरण/निशुल्क सदस्यता व yugdarpan पर इमेल/चैट करें,संपर्कसूत्र- तिलक संपादक युगदर्पण 09911111611, 09999777358.

what's App no 9971065525


DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची

https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं

बिकाऊ मीडिया -व हमारा भविष्य

: : : क्या आप मानते हैं कि अपराध का महिमामंडन करते अश्लील, नकारात्मक 40 पृष्ठ के रद्दी समाचार; जिन्हे शीर्षक देख रद्दी में डाला जाता है। हमारी सोच, पठनीयता, चरित्र, चिंतन सहित भविष्य को नकारात्मकता देते हैं। फिर उसे केवल इसलिए लिया जाये, कि 40 पृष्ठ की रद्दी से क्रय मूल्य निकल आयेगा ? कभी इसका विचार किया है कि यह सब इस देश या हमारा अपना भविष्य रद्दी करता है? इसका एक ही विकल्प -सार्थक, सटीक, सुघड़, सुस्पष्ट व सकारात्मक राष्ट्रवादी मीडिया, YDMS, आइयें, इस के लिये संकल्प लें: शर्मनिरपेक्ष मैकालेवादी बिकाऊ मीडिया द्वारा समाज को भटकने से रोकें; जागते रहो, जगाते रहो।।: : नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक विकल्प का सार्थक संकल्प- (विविध विषयों के 28 ब्लाग, 5 चेनल व अन्य सूत्र) की एक वैश्विक पहचान है। आप चाहें तो आप भी बन सकते हैं, इसके समर्थक, योगदानकर्ता, प्रचारक,Be a member -Supporter, contributor, promotional Team, युगदर्पण मीडिया समूह संपादक - तिलक.धन्यवाद YDMS. 9911111611: :

Saturday, May 6, 2023

किंग चार्ल्स III का भव्य राज (Live)तिलक "ताजपोशी" कार्यक्रम:

*सिंहासन तेईसी 2023:*
700 वर्ष पुराना सिंहासन, 12वीं सदी का चम्मच, और पवित्र तेल... आज लंदन में किंग चार्ल्स III का भव्य राजतिलक "ताजपोशी" कार्यक्रम:
*1/455, विश्व, राष्ट्रनीति, संविधान और वैश्विक👑 सम्बन्ध YDMS:*
▶️CD-Live YDMS👑 चयनदर्पण
*युदस नदि 06 मई 2023:* साभार Zee News, सम्राट चार्ल्स का राजतिलक 6 मई 2023 शनिवार अर्थात आज होने वाला है। इस कार्यक्रम को भव्यता देने की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। वैसे तो इससे पूर्व हुए राजतिलक "शाही ताजपोशियों" के अनुसार, ये आयोजन सीमित और सादगी से संपन्न होगा, किन्तु इसकी भव्यता में कोई कमी नहीं होगी। प्रायः 70 वर्ष बाद आधुनिक ब्रिटेन की शाही परंपरा और धार्मिक परम्पराओं से भरे इस आयोजन को देखेंगे।
सम्राट चार्ल्स तृतीय का राजतिलक महारानी कैमिला की मृत्यु के पश्चात् एवं उनके शव को कब्र (मिट्टी) में दबाने की विशेष प्रस्तुति।
मात्र कुछ घंटों में ब्रिटेन को किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में अपना नया सम्राट मिल जाएगा। यद्यपि चार्ल्स तृतीय पहले ही औपचारिक रूप से किंग घोषित किए जा चुके हैं, किन्तु ब्रिटेन प्रायः 70 वर्ष के बाद एक बार फिर शाही राजतिलक को प्रत्यक्ष देख पायेगा और इस अवसर पर किंग चार्ल्स तृतीय एक धार्मिक और पारम्परिक "रीति-रिवाजों" से भरी प्रक्रिया के अंतर्गत सम्राट घोषित किए जाएंगे। जहां उनके लिए उपस्थित जनसमुदाय (चाहे, इसके लिए विशेष रूप से विशिष्ट लोगों को आमंत्रण भेजा गया है) 'ईश्वर सम्राट की रक्षा करें' का एक नारा लगाएंगे। एक अनुमान के अनुसार ब्रिटेन सम्राट के ऐतिहासिक राजतिलक हेतु विश्व भर के 100 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को आमंत्रण भेजा गया है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इनमें से एक हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक शुक्रवार को लंदन पहुंचे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां उपराष्ट्रपति का बकिंघम पैलेस में आयोजित एक समारोह में स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने लंदन में होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पूर्व किंग चार्ल्स तृतीय से भेंट भी की है। इस भेंट को लेकर उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडिल में जानकारी उपलब्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के अनुसार ‘उपराष्ट्रपति ने राज्याभिषेक के अवसर पर (किंग चार्ल्स तृतीय को) बधाई दी और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई।’ 

-तिलक रेलन वरि पत्रकार, युगदर्पण ®2001 मीडिया समूह YDMS👑
https://youtube.com/playlist?list=PLNxqtA0adB6quw-gcTLBzrYU_mO6I5Arp 

अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Friday, September 2, 2022

PM Narendra Modi takes part in commissioning ceremony of INS Vikrant in Kochi, Kerala.
एक और गुलामी की निशानी से मिली मुक्ति, भारतीय नौसेना को मिला नया निशान।

👉1-5/358, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संरक्षा दर्पण👈
▶️DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण 

https://t.me/ydms_oll 
*युदस नदि 2 सितं2022:* (Courtesy PIB/PMO, विसंकें.) PM Narendra Modi takes part in commissioning ceremony of INS Vikrant in Kochi, Kerala. Address and unveils new Naval Ensign to replace St. Jeorge cross with a seal from Great Chhatrapati Shivaji.

👉एक और गुलामी की निशानी से मिली मुक्ति, भारतीय नौसेना को मिला नया निशान। सेंट जॉर्ज क्रास को हटाकर छत्रपति शिवाजी की मुहर लगाई।👈
*यह वीडियो आपको सीधे प्रसारण उपलब्ध करा रहे हैं अधीकृत वीडियो समाचार की श्रृंखला YDMS👑 के माध्यम।* हमारी श्रृंखला के विविध विषयों के यूट्यूब चैनल *▶DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण* की विविध विषयों की प्ले सूची *👉1-5/358, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संरक्षा दर्पण👈* एवं 5 अन्य। ऐसे सक्रिय अधीकृत समाचार निरंतर पाने हेतु चैनल सब्सक्राइब करें एवं सर्व प्रादेशिक यूट्यूब चैनल *▶CD-Live YDMS👑 चयनदर्पण* तथा दोनों की घंटी का बटन दबाएं। 


- तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार,
युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑


https://youtube.com/playlist?list=PL3G9LcooHZf2-03Ld2c2njYG8azrswgQ1 

अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Tuesday, April 19, 2022

राजनाथ सिंह वैश्विक सम्बन्धों पर:

राजनाथ सिंह वैश्विक सम्बन्धों पर: 
राजनाथ सिंह का रूस - भारत के सम्बन्धों पर भी अमेरिका को संदेश यदि हमारा किसी एक देश के साथ अच्छा संबंध है तो इसका अर्थ यह नहीं कि दूसरे देश के साथ अपने संबंध बिगाड़ लेंगे।

*युदस नदि 15 अप्रैल 2022:* देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका प्रवास पर है। राजनाथ सिंह ने आज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन के मध्य राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में विश्व स्तर पर उभरा है और विश्व की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में एक होने के पथ पर अग्रसर है। इस सम्बोधन में उन्होंने विदेशी धरती से चीन को भी कठोर संदेश दिया।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए और चीन को चेतावनी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, “मैं खुलकर नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों) क्या किया और हमने (भारत सरकार) क्या निर्णय लिए। किन्तु मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि (चीन को) एक संदेश गया है कि यदि भारत को कभी कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। भारत की छवि बदल गई है। भारत का मान बढ़ा है।”

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम अमेरिका को भी रूस के साथ सम्बंधों के निमित्त संदेश दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि, “यदि भारत का एक देश के साथ अच्छा संबंध है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध विपरीत हो जाएंगे। भारत ने इस प्रकार की कूटनीति कभी नहीं अपनाई है और न ही भारत इस प्रकार की कूटनीति कभी अपनाएगा। हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में शून्य-सम खेल में विश्वास नहीं करते हैं।” 
- तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार,  
युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑 https://t.me/ydms_oll 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Saturday, April 16, 2022

'विदेशमंत्री एस जयशंकर ने मानवाधिकार पर अमरीका को दिखाया दर्पण, 'त्वरित हुआ विख्यात।'

'विदेशमंत्री एस जयशंकर ने मानवाधिकार पर अमरीका को दिखाया दर्पण, 'त्वरित हुआ विख्यात।'

*युदस नदि 16 अप्रैल 2022:* वीके कृष्‍ण मेनन ने जो घंटों में कहा, मैं 6 मिनट में बोल सकता हूं'। 

भारत में मानवाधिकार की स्थिति पर अमेरिका ने टिप्‍पणी की तो सटीक उत्तर तुरंत मिल गया। जब अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने भारतीय मंत्रियों के सामने मानवाधिकार का विषय उठाया तो विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका की मानवाधिकार स्थिति पर ध्यान दिलाया। जयशंकर का उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल है। जयशंकर ने भारत पर प्रश्न उठाने वाले समूहों को भी स्पष्ट संदेश दे दिया है। यह प्रथम बार नहीं, जब जयशंकर ने अपने स्पष्टवादिता से प्रशंसा पाई हो। वह पहले भी अपनी कटु सत्य बात कहने के लिए जाने जाते हैं। और ख्याति पाते हैं। 

इस बार से लाखों हो गए जयशंकर के प्रशंसक। 
कांग्रेस शासन में जिसे सम्मान मिला नहीं, अब मोदी शासन में उसे ब्याज सहित मिल रहा है। 

- तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार,  
युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑 
https://t.me/ydms_oll 
 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Sunday, August 8, 2021

*टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह:*

*टोक्यो ओलंपिक 2021 समापन समारोह:*

👉🌟🎯PL-197/197,  क्रीड़ा 🏏व सृजन मंच कला-दर्पण👈
DD-Live YDMS👑 दूरदर्पण
*युदस/टोक्यो नदि 8 अग 21:* आज रविवार टोक्यो ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में, भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे बजरंग, जितने भारतीय खिलाड़ी चाहें भाग ले सकते हैं, किन्तु केवल 10 अधिकारी ही इसमें भाग ले सकते हैं।
समारोह के मध्य रोक खिलाड़ियों की संख्या पर नहीं।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने जहां पारंपरिक वेशभूषा पहनीं, वहीं वे समापन समारोह में ट्रैक सूट पहने हुए आएंगे।

भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से आरम्भ होने वाले समारोह में हॉकी और कुश्ती के अधिकतर खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है.श।

शनिवार को कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के नियमों के अनुसार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों सहित भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं में देश के ध्वजवाहक बनेंगे।

पुरुष हॉकी दल के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे।
तिलक रेलन आज़ाद वरिष्ठ पत्रकार
-युगदर्पण®2001 मीडिया समूह YDMS👑 
https://youtube.com/playlist?list=PL3G9LcooHZf0RjfmZfxPnviZL1zyCDsuO 

यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता व क्षमता विद्यमान है । आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक 
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है । इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ।।"- तिलक 
हम जो भी कार्य करते हैं, परिवार/काम धंधे के लिए करते हैं । देश की बिगड चुकी दशा व दिशा की ओर कोई नहीं देखता । आओ मिलकर कार्य संस्कृति की दिशा व दशा श्रेष्ठ बनायें-तिलक 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण । आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक 

Monday, January 20, 2020

YDMS👑प्रस्तुति... DD-Live YDMS दूरदर्पण, CD-Live YDMS चुनावदर्पण देश को समर्पित, दो यू-टयूब राष्ट्रीय चैनल.

👑आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर, देश को समर्पित हैं, दो यू-टयूब राष्ट्रीय चैनल 
सकारात्मक सार्थक श्रेष्ठ चयनित समाचार का प्रतीक YDMS👑प्रस्तुति
DD-Live YDMS दूरदर्पण विविध राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय विषयों पर दो दर्जन प्ले-सूची  https://www.youtube.com/channel/UCHK9opMlYUfj0yTI6XovOFg एवं
देश की राजनीति पर युगदर्पण मीडिया समूह का नया यू-टयूब चैनल CD-Live YDMS चुनावदर्पण
https://www.youtube.com/channel/UCjS_ujNAXXQXD4JZXYB-d8Q/channels?disable_polymer=true
कभी विश्व गुरु रहे भारत की, धर्म संस्कृति की पताका; विश्व के कल्याण हेतू पुनः नभ में फहराये | - तिलक

यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Monday, December 2, 2019

  'अंतर्राष्ट्रीय गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' के संदर्भ में लाल किला मैदान नई दिल्ली से 

प्रस्तुति मुसं युगदर्पण /युदस न दि, दिसं: 01, 2019 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश से बाहर इस बार 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च तक आस्ट्रेलिया में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि  'कुरुक्षेत्र' को 'दिव्य व भव्य कुरुक्षेत्र' के रूप में अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। धर्मक्षेत्र 'कुरुक्षेत्र' के 48 कोस के प्राचीन क्षेत्र में स्थित महाभारत कालीन तीर्थ स्थलों को क्रमबद्ध रूप से विकसित किया जा रहा है। प्राचीन सरस्वती नदी के उद्गम स्थल व प्रवाह मार्ग पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थलों का भी जीर्णोद्धार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के सहयोग से प्राचीन सरस्वती नदी के भूमिगत जल स्त्रोत से जल निकाल कर भूतल पर सरस्वती नदी के प्रवाह मार्ग में पुन जल प्रवाह किए जाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
   हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में जीओ गीता द्वारा एक अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में अनेक धार्मिक स्थल व धार्मिक केंद्र स्थापित हैं। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा कुरुक्षेत्र में धार्मिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पांच एकड क्षेत्र में एक 'भारत माता मंदिर' बनाए भी बनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के अवसर पर  व अन्य धार्मिक अवसरों श्रृद्धालुओं को बढती जा रही संख्या के दृष्टिगत वहां सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
   हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गत अगस्त,2018 में मारिशस में, फरवरी,2019 में इंगलैंड में 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' आयोजित किए गए। इसी क्रम में इस 20 मार्च से 22 मार्च  तक आस्ट्रेलिया में' अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' आयोजित किया जाएगा।
   लाल किला मैदान में आयोजित 'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला व श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता जी का विमोचन किया।
   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने अपने संबोधन में गीता के प्रसार की दिशा में स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गीता विश्व धरोहर है और गीता दर्शन सदैव प्रासंगिक है। गीता  ज्ञान सामान्य मानव जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। हमें अपने जीवन में गीता को अपनाना चाहिए।
    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री स्मृति जुबिन इरानी ने अपने संबोधन में कहा कि साधु-संतों व विद्वानों के संबोधन से सदैव श्रेष्ठ प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में गर्भवती माताओं व बच्चों में कुपोषण की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में सेवा-सहयोग किए जाने का आह्वान किया। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि पवित्र 'गीता' का दर्शन संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का स्त्रोत है।
   हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,योगगुरु बाबा रामदेव व मोरारी बापू ने  'गीता प्रेरणा महोत्सव, 2019' में अपने संदेश प्रषित किए।
   लाल किला मैदान में आयोजित 'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' के मुख्यातिथि व राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि पवित्र 'गीता' हमारी विरासत है और विश्व में प्रसारित किए जाने की दिशा में प्रारंभ किए गए इस उपक्रम को विस्तारित करना है।
    गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि पवित्र 'गीता' को 'मानवता के लिए दिव्य प्रेरणा' व 'प्रत्येक क्षेत्र की व्यवहारिक पहचान' बताते हुए कहा कि गीता शिक्षा शास्त्र है, न्याय शास्त्र है, चिकित्सा शास्त्र है, मनोबल बढाने की प्रेरणा विशेषकर युवाओं के लिए तो संजीवनी है।
    ज्ञानानंद जी महाराज ने पवित्र 'गीता' को 'संस्कृति का आभूषण' की संज्ञा देते हुए विप्रजनों से अपने क्षेत्रों में पवित्र 'गीता' को  व्यावहारिक प्रेरणा बनाने का आह्वान किया।  उन्होंने पवित्र 'गीता' को राजनीति क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बताया। 
  साध्वी ॠतंभरा जी ने अपने संबोधन में पवित्र 'गीता' के ज्ञान के प्रसार की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर किए जा रहे कार्यो के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रशंसा की।
  स्वामि परमात्मानंद जी महाराज ने पवित्र 'गीता' को भारत का ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व का ग्रंथ बताते हुए कहा कि विश्व में हमारे धर्म को आस्था व श्रद्धा के रूप में देखा जाता है, परंतु हमारा आधार ज्ञान है। हम विज्ञान से नहीं, केवल ज्ञान से ही विश्व गुरू बन सकते हैं।
  स्वामि रामेश्वरानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि पवित्र गीता का चिंतन हमारी संस्कृति है और सभी तक  पवित्र 'गीता' का प्रकाश पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।
   प्रमुख ईमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि 'गीता' हमारा भारत है, धर्म है, हमारी मर्यादा है। दूसरों को अवसर देना हमारे धर्म है। हम भारतीय हैं और हमारा पैगाम है,"धर्म जोडता है, धर्म तोडता नहीं"। हमें भारत को मजबूत करना है। पटियाला(पंजाब) के बाबा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने गीता को जीवन में ग्रहण करते हुए उसे जीना है। हमारी प्राथमिकता अध्यातम होनी चाहिए।
   स्वामि राधवानंद नंद जी ने पवित्र 'गीता' को वास्तविक जीवन का मार्ग बताया। जैन मुनि आचार्य लोकेश ने कहा गीता पूरे विश्व की धरोहर है। जैन मुनि आचार्य विवेक ने कहा कि गीता हमें सभी कार्यों को योग के रूप में करने का मार्ग दिखलाती है।
    राज्यसभा सांसद जनार्दन द्विवेदी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन व भाजपा के दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अपना संबोधन किया।
   'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' में नेत्रहीन छात्राओं ने गीता के 18 अध्यायों से संकलित 18 श्लोकों का उच्चारण किया। मुस्लिम छात्रों ने गीता के 18 अध्यायों से संकलित 18 श्लोकों का उर्दू अनुवाद प्रस्तुत किया। 'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' में विभिन्न देशों से भारी संख्या में आए भारतीयों ने भी भाग लिया।
   'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' मे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानानंद गुप्ता, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद संजय भाटिया, सांसद सुनीता दुग्गल, हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ,विधायक सुभाष सुधा व विधायक नरेन्द्र गुप्ता भी शोभायमान रहे। 'गीता प्रेरणा महोत्सव,2019' में जीओ गीता के विभिन्न पदाधिकारी भी उपसथित रहे।

          
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Monday, December 5, 2016

मोदी ने ओबामा-ट्रंप को पछाड़ा, बने ''वर्ष के सर्वाधिक लोकप्रिय'': टाइम

मोदी ने ओबामा-ट्रंप को पछाड़ा, बने ''वर्ष के सर्वाधिक लोकप्रिय'': टाइम 
मोदी बने ‘टाइम पर्सन ऑफ दी ईयर’, ओबामा-ट्रंप को पछाड़ातिलक नदि। न्यूयॉर्क से प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टाइम पर्सन ऑफ दी ईयर, 2016’ के लिए ''ऑनलाइन रीडर्स'' सर्वेक्षण जीत लिया है। इसमें उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पीछे छोड़ दिया। सर्वेक्षण रविवार रात पूरा हुआ और 18 % मतों के साथ मोदी इसमें विजेता के रूप में उभरे। मोदी को मिले मत उनके निकटस्थ प्रतिद्वंद्वी ओबामा, ट्रंप और विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को मिले सात % मतों से उल्लेखनीय रूप से अधिक हैं। 
टाइम के अनुसार मोदी इस वर्ष के प्रख्यातजनों जैसे फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (दो %) और अमेरिकी राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन (चार %) से कहीं आगे रहे। वर्ष के प्रभावशाली के नाम पर अंतिम निर्णय टाइम के संपादक इस सप्ताह के अंत तक लेंगे जबकि सर्वे के परिणाम यह बताते हैं कि विश्व इन व्यक्तियों को किस प्रकार देखता है। ऑनलाइन सर्वे के अनुसार मोदी वर्ष 2016 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभर कर आए हैं। टाइम ने कहा कि पाठक सर्वे एक महत्वपूर्ण झरोखा है जो बताता है कि वर्ष 2016 में छाए रहने वाले व्यक्ति उनके अनुसार कौन हैं। मोदी ने यह सर्वे दूसरी बार जीता है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में उन्हें पचास लाख मतों में से 16 % से अधिक मत प्राप्त हुए थे। 
लगातार चौथे वर्ष वह ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ की दौड़ में शामिल हुए हैं। यह सम्मान हर वर्ष उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने ‘‘अच्छी या बुरे कारण से वर्ष भर हमारे विश्व को प्रभावित किया और समाचारों में छाया रहा।’’ गत वर्ष यह सम्मान जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को मिला था। टाइम ने सेप्टेंबर प्यू पोल के सन्दर्भ से कहा कि इन महीनों में मोदी को पसंद करने वाले भारतीयों की उच्च दर देखने को मिली है। 
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Wednesday, November 9, 2016

अजहर मुद्दे में विलम्ब: भारत ने सुरक्षा परिषद की आलोचना की

अजहर मुद्दे में विलम्ब: भारत ने सुरक्षा परिषद की आलोचना की 
अजहर मुद्दे पर देरीः भारत ने सुरक्षा परिषद की आलोचना कीतिलक नदि। भारत ने अपने ही हाथों आतंकवादी संगठन घोषित किए गए समूहों के नेताओं को प्रतिबंधित करने में महीनों लगाने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तीखी आलोचना की है। उसकी यह आपत्ति पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया पर प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयास को ‘तकनीकी आधार पर’ खटाई में डालने पर था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने सोमवार को यह कहते हुए आतंकवादी संगठनों के नेताओं पर प्रतिबंध लगाने में विफलता पर परिषद को लताड़ते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद अपने ही ‘‘समय के जाल और राजनीति’’ में फंस गई है। 
अकबरूद्दीन ने सुरक्षा परिषद के समतामूलक प्रतिनिधित्व और सदस्यता में वृद्धि पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जहां हर दिन इस या उस क्षेत्र में आतंकवादी हमारी सामूहिक अंतरात्मा आहत करते हैं, सुरक्षा परिषद ने इस पर विचार करने में नौ माह लगाए कि क्या अपने ही हाथों आतंकवादी इकाई घोषित किए गए संगठनों के नेताओं पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं।’’ 
इससे पूर्व, इसी वर्ष चीन ने संयुक्त राष्ट्र में अजहर को आतंकवादी ठहराने के भारत के पग पर ‘‘तकनीकी स्थगन’’ लगा दिया था। तकनीकी स्थगन की छह माह की सीमा सितंबर में समाप्त हो गई थी और चीन ने तीन माह का एक दूसरा स्थगन चाहा था। भारतीय राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर कछुए की चाल से चलने वाली ‘‘चर्चा के अंतहीन क्रम’’ पर खेद जताया और कहा कि वर्तमान वैश्विक स्थिति के प्रति ‘‘असहयोगी’’ विश्व निकाय में तुरंत सुधार के लिए ‘‘गतिरोध भंग करने का यह समय है।’’ 
अकबरूद्दीन ने रेखांकित किया कि इस वर्ष मानवीय स्थितियों, आतंकवादी संकटों और शांतिरक्षण की समस्याओं के प्रति पग उठाने में अक्षमता प्रमुख मामलों में प्रगति करने में विश्व समुदाय की न्यूनता के मूल्य का भाग है जिसे चुकाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया जैसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रमुख मुद्दों और दक्षिण सूडान जैसे शांतिरक्षण संकट जैसी अन्य स्थितियों से निबटने में हमने खंडित कार्रवाई देखी जिन्हें सहमति के महीनों बाद भी लागू नहीं किया गया।’’ भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘‘कहा जा सकता है कि समय और राजनीति के अपने ही जाल में उलझी सुरक्षा परिषद तदर्थवाद और राजनीतिक पंगुता के आधार पर जैसे तैसे काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार पर चर्चाओं के अंतहीन क्रम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय अचंभित है क्योंकि इसके महत्व और तात्कालिकता के बाद भी सुरक्षा परिषद के प्रमुख सुधार में विलम्ब की जा रही है। अकबरूद्दीन ने कहा, ‘‘सत्तर वर्ष पूर्व निर्धारित की गई इसकी सदस्यता, विशेष कर स्थाई श्रेणी में प्रतिनिधित्व की कमी इसकी वैधता और साख की कमी को भयावह करती है।’’ उन्होंने आशा जताई कि वर्तमान संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष पीटर थामसन के कार्यकाल में सुधार को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया होगी। 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक 

Tuesday, November 1, 2016

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पहली बार मनी दिवाली

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पहली बार मनी दिवाली 
संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पहली बार मनाई गई दिवालीसंयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पहली बार भारतीय उत्सव, दिवाली मनाई गई और इस अवसर पर दीया जलाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में दिवाली का उत्सव मनाने के लिए एक पारंपरिक दीया जलाया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में पहली बार दीया जलाया गया। बहुसंस्कृतिवाद को खुलकर गले लगाने के लिए आपका धन्यवाद थॉमसन।’’ संयुक्त राष्ट्र में दीवाली उत्सव के समय भारतीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुति हुई और संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों और अधिकारियों को पारंपरिक भारतीय पकवान परोसे गये। 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के मिशन ने नृत्य प्रस्तुति के एक वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘दिवाली के अवसर पर भारतीय कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति।’’ संयुक्त राष्ट्र में प्रथम बार मनाई गई दिवाली पर विशेष रूप से मुख्यालय को भव्य रूप से प्रकाशमान किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर ‘‘दिवाली के महत्व’’ को स्वीकार किया था। थॉमसन ने भी दिवाली पर भव्य रूप से सजाये गये संयुक्त राष्ट्र भवन का एक चित्र के साथ ट्वीट किया, ‘‘अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई...हैप्पी दिवाली।'' 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Wednesday, September 28, 2016

कम्पू जी,

कम्पू जी,
आधुनिक तकनीक से किन्तु भारतीय मिटटी के  बने, विशिष्ट कम्प्यूटर कार्टून है जो सामयिक मुद्दों पर टिप्पणी,  प्रश्न उत्तर के रूप में देते हैं।
प्रश्न: पाकिस्तान भारत के सैनिकों की हत्या करता है, मोदी सोता रहता है ? 
कम्पू जी: 56 वर्ष का सिंधु नदी समझौता, समीक्षा मोदी की पहली चोट, सर्वाधिक अधिमान्य राष्ट्र की समीक्षा मोदी की दूसरी चोट तिलमिलाया पाकिस्तान, मोदी नहीं सोया, ... विरोधी देखें तो सही। 
.....तिलक YDMS
.....to see more
भारत वर्षस्य के मित्र बनें, Join Blogs Positive media/ Like Pages of YDMS-
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Tuesday, September 27, 2016

भारत पाक संबंधों में मोड़

भारत पाक संबंधों में मोड़ 
वरिष्ठ लेखक पत्रकार, तिलक राज रेलन आज़ाद की कलम से 
वर्षों भारत ने प्रयास किया कि पाकिस्तान यदि प्रगति के मार्ग पर बढ़ेगा तो इसका ध्यान नकारात्मकता से हटेगा किन्तु हुआ इसके विपरीत ही। हमने हर समझौता उसके विकास के लिए किया। व्यापार की दृष्टी से उसे सर्वाधिक अधिमान्य राष्ट्र बनाया।किन्तु आर्थिक वृद्धि आतंकवाद के पोषण में वृद्धि बनती गई। अब 1996 के सिंधु नदी जल संधि  पुनर्विचार के बाद अब भारत पाकिस्तान को दिये गये व्यापार की दृष्टी से अधिमान्य राष्ट्र (एमएफएन) के स्तर की समीक्षा करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यह समीक्षा बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के सर्वाधिक अधिमान्य स्तर की समीक्षा करने का निर्णय जम्मू कश्मीर में उरी सैन्य ठिकाने पर हुये आतंकवादी प्रहार के बाद उठाये जा रहे कदमों के संदर्भ में लिया गया है। भारत इस प्रहार का उत्तर देने के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। 
भारत ने 1996 में अपनी ओर से विश्व व्यापार संगठन के शुल्क एवं व्यापार सामान्य समझौते के अन्तर्गत पाकिस्तान को सर्वा.अधि.रा. का स्तर दे दिया था। भारत और पाकिस्तान दोनों ही इस संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देश हैं। जिसका अर्थ है कि दोनों ही देश एक दूसरे को तथा विव्यासं के अन्य सदस्य देशों के साथ अनुकूल व्यापारिक भागीदार जैसे व्यवहार करेंगे। 
उद्योग मंडल एसोचैम के अनुसार वर्ष 2015-16 में भारत के 641 अरब डालर के कुल वस्तु व्यापार में पाकिस्तान का अंश 2.67 अरब डालर का है। भारत से पाकिस्तान को निर्यात 2.17 अरब डालर का किया जाता है जो कि कुल निर्यात व्यापार का 0.83 % है जबकि पाकिस्तान से होने वाला आयात 50 करोड़ डालर अर्थात कुल आयात का 0.13 % ही होता है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को 56 वर्ष पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के मध्य यह निर्णय लिया गया कि संधि के अन्तर्गत भारत झेलम सहित पाकिस्तान नियंत्रित नदियों के अधिकतम जल का उपयोग करेगा। सिंधु जल संधि की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल, विदेश सचिव एस. जयशंकर, जल संसाधन सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि सिंधु जल आयोग की बैठक आतंक मुक्त वातावरण में ही हो सकती है। 
मोदी की पहली ही चोट से बौखलाया इस्लामाबाद
पहली ही चोट से बौखलाए इस्लामाबाद से पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक सरताज अजीज ने आज कहा कि यदि भारत 56 वर्ष पुराने सिंधु जल समझौते को निलंबित करता है तो उनका देश संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जाएगा। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार अजीज ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सभा में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून बताते हैं कि भारत एकपक्षीय ढंग से इस समझौते से स्वयं को अलग नहीं कर सकता।’’ पाकिस्तान और इसकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी होगी। 
अर्थात जिसके जल से अर्थव्यवस्था खड़ी थी अब जल बिन मछली तड़प उठी। उसे ही पानी पी कर कोसा जा रहा है। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 56 वर्ष पुराने सिंधु जल समझौते की एक समीक्षा बैठक की सोमवार को अध्यक्षता की थी जिसमें यह निर्णय लिया गया कि भारत झेलम सहित पाकिस्तान नियंत्रित नदियों के जल का बंटवारा समझौते के अनुसार  ‘अधिकतम दोहन’ करेगा। उरी हमले में 18 सैनिकों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान पर पलटवार करने के भारत के पास विकल्पों की खोज के दृष्टिगत यह बैठक हुई। हमले के बाद यह मांग की जाने लगी कि सरकार पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए जल बंटवारा समझौता को रद्द कर दे। 
समझौते के अनुसार व्यास, रावी, सतलुज, सिंधु, चेनाब और झेलम- छह नदियों के पानी का दोनों देशों में बंटवारा होना था। इस संधि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने सितंबर 1960 में हस्ताक्षर किये थे। पाकिस्तान पर्याप्त जल नहीं मिलने की शिकायत करता रहा है और कुछ मामलों में अंतरराष्ट्रीय पंचाट के पास गया है। अब 56 वर्ष पुराने सिंधु जल समझौते की धारा 12 (4) का स्मरण हो आया। 
संयुक्त राष्ट्र में भारत व पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की नोकझोंक। 
उधर संरासं सुषमा स्वराज ने घावों पर नमक छिड़क दिया तो पाकिस्तान तिलमिला उठा। संयुक्त राष्ट्र में भारत व पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया के अधिकार का उपयोग करते की तीखी नोकझोंक। भारत ने आज पाकिस्तान को एक ऐसा ‘‘असफल राष्ट्र’’ बताया है जो स्वयं तो अपने ही लोगों पर अत्याचार करता है जबकि दूसरों को सहिष्णुता, लोकतंत्र और मानवाधिकार के उपदेश देता है। पाकिस्तान को ‘‘प्रबल और स्पष्ट’’ संदेश मिलना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान के प्रतिक्रिया के अधिकार के उत्तर में भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को इस बात का स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आतंकवाद की रोकथाम के लिए अरबों डॉलर की सहायता मिलने के बाद भी उसकी धरती पर आतंकी ठिकाने कैसे फल-फूल रहे हैं। 
मलीहा ने कश्मीर को ‘‘विवादास्पद क्षेत्र बता कर कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग कभी भी नहीं था और कभी भी नहीं होगा। जिसकी अंतिम स्थिति संरा सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रस्तावों के अनुसार अभी तक निश्चित नहीं की गई है।’’ लोधी की टिप्पणियों पर भारत के प्रतिक्रिया के अधिकार का उपयोग करते हुए संरा में भारतीय मिशन में प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हमारी विदेश मंत्री के आज के संबोधन को पाकिस्तानी राजदूत ने ठीक से और साफ-साफ नहीं सुना है।’’ 
संरा में भारतीय मिशन में प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने स्वराज के संबोधन को उद्धृत किया कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तथा सदा रहेगा और कहा, ‘‘हमें आशा है कि यह संदेश प्रबल और स्पष्ट है।’’ गंभीर ने कहा कि पाकिस्तानी राजदूत ने कश्मीर में स्थिति पर अपने प्रतिक्रिया के अधिकार में ‘‘काल्पनिक और भ्रामक प्रस्तुतिकरण’’ दिया था जो उनके देश द्वारा लगातार किए जा रहे आतंक के निर्यात से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने का एक और प्रयास है।  
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Thursday, July 14, 2016

संयुक्त राष्ट्र में भारत की गूँज -

संयुक्त राष्ट्र में भारत की गूँज - 

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया पाक को करारा जवाबतिलक राज रेलन - 
इस बार संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किसी मुद्दे पर भारतीय प्रतिनिधि अकबरूद्दीन ने एक अभूतपूर्व उत्तर दिया है। समझा जाता है कि उसे वैसा उत्तर यदि स्वतन्त्र भारत के 67 वर्ष के आरम्भ से कभी मिला होता, तो संभवत: भारत को इतने वर्ष यह आतंकवाद के संकट तथा उससे संघर्ष में इधर उधर नष्ट नहीं करने पड़ते। स्वतन्त्रता के 67 वर्ष बाद भी भारत लुटा पिटा न होता जैसा कि भ्रष्ट काँग्रेस 2014 में छोड़ कर गई है। अकबरूद्दीन इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। 
कुछ लोग मानते है कि मोदी के आने से जितना संकट भ्रष्ट सोनिया काँग्रेस के अस्तित्व पर आया है, उससे कहीं अधिक पाक समर्थित आतंकियों के अस्तित्व पर आया है। अब तक संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान जो मुद्दे उठाता था, उसका हल्का फुल्का सांकेतिक उत्तर मात्र खानापूर्ति हेतु दे दिया जाता था। जिससे उसे संकेत मिल जाता तुम कुछ भी करते रहो कोई कड़ा विरोध नहीं होगा। पहले तो तुम्हारी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया जायेगा। फिर यदि तुम भारत में ही आकर भारत का झंडा जलाओगे, यहाँ के लोगों को आतंकित भी करोगे हम चुप रहेंगे। उल्टा जो कश्मीर में भारत का झंडा फहराएगा उसे दण्डित करेंगे। अब तक तो यही सब चला। 
इतना ही नहीं, कभी आतंरिक दबाव में कुछ कार्यवाही करनी भी पड़ी, तो तुम संयुक्त राष्ट्र जैसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं में जाकर मुद्दा उठाओगे, वहाँ ढंग से तुम्हारा विरोध नहीं करेंगे। ऐसा भी संकेत दिया जाता रहा जो अब तक होता आया है। यही कारण है पाकिस्तान सर ही चढ़ गया। अब पुराने ढर्रे पर चलते सदा की भाँति हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की मौत का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने उठाया। किन्तु किन्तु वह भूल गया कि अब तक वहां का सुखद मौसम बदल चुका था। 
जब हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की मौत का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने उठाया तब उस पर कड़ा पलटवार करते हुए भारत ने इसबार तो कहा है कि पाकिस्तान आतंकियों का ‘गुणगान’ करता है और दूसरों के भूभाग के लालच में आतंकवाद का उपयोग उसकी सरकारी नीति है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने पाकिस्तान की दूत मलीहा लोदी की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में मानवाधिकारों पर चर्चा के मध्य कश्मीर और वानी की मौत के बारे में उल्लेख किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 
मलीहा ने अपने वक्तव्य में कश्मीर का तो मुद्दा उठाया ही था, साथ ही साथ उसे ‘कश्मीरी नेता’ बताया और भारतीय बलों द्वारा वानी की ‘न्यायेत्तर हत्या’ का भी उल्लेख किया। जबकि विश्व में कहीं भी प्राकृतिक आपदा में भारत की सेना ही सहायता करती है। अकबरूद्दीन के वक्तव्य को सूत्रों ने पाकिस्तान को अब तक दिया गया सबसे करारा उत्तर माना है। अकबरूद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों का गुणगान करता है और इसे इसके ‘विगत इतिहास’ के कारण ही अब तक संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संगठन में सदस्यता नहीं मिल सकी है। बहुपक्षीय वैश्विक संस्था में कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए मलीहा पर बरसते हुए अकबरूद्दीन ने कहा कि यह खेदजनक है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का ‘दुरूपयोग’ करने का प्रयास किया। 
अकबरूद्दीन का वक्तव्य 
अकबरूद्दीन ने कहा, ‘‘अफसोस है कि आज हमने संयुक्त राष्ट्र मंच के दुरूपयोग का प्रयास होते देखा। यह प्रयास पाकिस्तान ने किया, एक ऐसा देश जो दूसरों के भूभाग का लालच करता है, एक ऐसा देश जो दिग्भ्रमित लक्ष्य की पूर्ति हेतु आतंकवाद को एक सरकारी नीति के रूप में इस्तेमाल करता है, एक ऐसा देश जो आतंकियों का गुणगान करता है और संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी घोषित किए गए लोगों को पनाहगाह उपलब्ध करवाता है। यह एक ऐसा देश है जो मानवाधिकारों और स्वाधीनता का स्वांग रचता है।’’ अकबरूद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझाने में विफल रहा है कि उसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के इसी सत्र में मानवाधिकार परिषद की सदस्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय लंबे समय से ऐसे मंसूबे, स्वार्थी कोशिशें देखता आया है। ऐसी ही एक कोशिश आज सुबह हुई। इन्हें इस मंच में या संयुक्त राष्ट्र में कहीं और कोई तवज्जो नहीं मिली।’’ 
उन्होंने कहा कि एक ‘‘विविध, बहुलतावादी और सहिष्णु’’ समाज होने के नाते कानून के शासन, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता उसके मूल सिद्धांतों में है। तथा कहा, ‘‘हम वार्ता और सहयोग के जरिए सभी के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए और उसकी सुरक्षा करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।’’ गत सप्ताह हुई वानी की हत्या के बाद से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 250 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर की तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता प्रकट की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने ‘‘सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने की अपील की है ताकि और अधिक हिंसा से बचा जा सके। उन्होंने आशा जताई कि सभी चिंताओं का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा।’’ बान के प्रवक्ता ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कश्मीर की वर्तमान झड़पों को ध्यान से देख रहे हैं और उन्हें दर्जनों लोगों के प्राण गँवाने और बहुत से लोगों के घायल हो जाने का ‘खेद’ है। 
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, 
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक 

http://raashtradarpan.blogspot.in/2016/07/blog-post_14.html
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक 

Saturday, July 9, 2016

वृद्धि दर 8 % अर्जित करने का लक्ष्यः मोदी

वृद्धि दर 8 % अर्जित करने का लक्ष्यः मोदी 
आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्यः मोदीनदि तिलक। जोहानिसबर्ग से प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर रात वहां कहा कि भारत आगामी वर्षों में 8 % की वृद्धि दर अर्जित करने के लिए काम कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने देश के उत्थान का श्रेय ‘एच-ओ-पी-ई’ अर्थात समरसता (हारमनी), आशावाद (ऑपटिमज्मि), क्षमता (पोटेंशियल) और ऊर्जा (एनर्जी) को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के कुछ सर्वाधिक स्वर्णिम बिंदुओं में से एक है’’ और उन लोगों के लिए ‘‘संभावनाओं की धरती’’ है, जो निवेश और व्यवसाय करना चाहते हैं। 
मोदी ने कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक 50 लाख रोजगार सृजित करने के लिए धुंआंधार ढंग से काम कर रही है। इसके अतिरिक्त वह ढांचागत विकास के द्वारा गांवों और शहरी क्षेत्रों का भी कायाकल्प कर रही है। यहां भारतीय समुदाय के प्राय: 11 हजार लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में जब विश्व में मंदी है..भारत ने इस वर्ष 7.6 % की वृद्धि दर अर्जित की है और हम आने वाले वर्षों में इसे 8 % तक ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।’’ 
रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की विशेष पहचान मानी जाने वाली ‘मादिबा शर्ट' पहने मोदी ने कहा कि भारत की गतिशीलता केवल शब्दों में नहीं है बल्कि यह ठोस कार्रवाई से संचालित है। उन्होंने कहा, ‘‘यह (गतिशीलता) भारतीय अर्थव्यवस्था का चेहरा बदलने की हमारी प्रतिबद्धता से परिभाषित होती है। न केवल सतत त्वरित आर्थिक वृद्धि के माध्यम बल्कि बहुपक्षीय कायाकल्प के द्वारा भी जिसका लक्ष्य उत्थान है।’’ 
अपने 40 मिनट के संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘भारत के उत्थान को एच-ओ-पी-ई अर्थात हारमनी (समरसता), ऑप्टिमिजम (आशावाद), पोटेंशियल (क्षमता) और एनर्जी (ऊर्जा) से परिभाषित किया जा सकता है....भारत का उत्थान अद्भुत लोच, नवीन पुनरोत्थान, अद्भुत गति और भव्य स्तर की कहानी है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि उद्यम फले फूलें, व्यवसाय बढ़े और देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए हम पहले ही एक नीतिगत ढांचे को आकार दे रहे हैं, जो व्यवसाय, विनिर्माण, नवोन्मेष और विश्व के अन्य देशों के साथ निवेश साझेदारी में भारत की क्षमता को सुदृढ़ करता है।’’ मोदी ने कहा कि उनकी चाह यह सुनिश्चित करना है कि भारत के 80 लाख युवाओं के सपने पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल अर्थव्यवस्था या समाज नहीं है, जो आगे दौड़ रहा है बल्कि मानसिकता भी बदल रही है।’’ उन्होंने उपस्थित समुदाय को भारत में विकास की कहानी को वर्णित करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आप लोग स्वयं इसे आकर देखें। 
दक्षिण अफ्रीका के साथ एक संबंध स्थापित करने का प्रयास करते हुए मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका अपनी आर्थिक समृद्धि, सुरक्षा और संरक्षा के लिए काम कर रहा है तो उसे भारत में एक ‘‘विश्वस्त साथी’’ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका की चुनौतियां समान हैं और भारत इस देश के प्रयासों में उसके साथ शामिल होने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत और दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझीदार हैं। हमें एक ऐसी साझेदारी स्थापित करनी चाहिए जिसमें संपूर्ण मानव प्रयास शामिल हो।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है और एड्स तथा इबोला जैसी व्याधियों के विरुद्ध संघर्ष भी कुछ अन्य प्राथमिकताएं हैं। 
प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि दक्षिण अफ्रीका वह स्थान है जहां महात्मा गांधी ने ‘‘अपनी राजनीतिक अवधारणा बनायी’’ और यह ‘‘सत्याग्रह की जन्मस्थली है।’’ दक्षिण अफ्रीका को महात्मा गांधी की ‘‘कर्मभूमि’’ बताते हुए उन्होने कहा कि इस देश ने ‘‘मोहनदास को महात्मा बना दिया।’’ उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका बहुत प्रिय था क्योंकि उनका मानना था कि इस भूमि पर उनका दूसरा जन्म हुआ है। भारतीय समुदाय के लोगों को ‘‘भारतीय विरासत के गौरवशाली पुत्र और पुत्रियां’’ बताते हुए, उन्होंने कहा कि कई भारतीय मंडेला के साथ जेल गए और रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का बलिदान दिया। 
https://www.youtube.com/watch?v=bmhpWHfGzXU&list=PL92F13DC86EB68717&index=77
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Tuesday, May 31, 2016

How the Fake Book Torture its Users ( unseen curses)

How the Fake Book Torture its Users ( unseen curses)
I wanted to Share my post from Blogspot to Face book, It says verify your Identity as If I am withdrawing a billion Dollar from a bank, in the name of security check.  Can See the example.
Please complete a security check 
Image result for mark zuckerberg
Select one option
Please choose one of the following methods to confirm your identity:
It suggests Select one Option further Adds, Please choose one of the following methods to confirm your identity: 
but Can anybody on the Planet earth see any Option ?
Now comes Its verification Process, Identify Photos of friends, Is it showing the Photos of friends ?
No, It will show Photos Posted by some friend out of Hundred Posts, many are Shared and Tagged thus repeated several Times, Only computer can tell Photo originally Posted by A B C or X Y Z.
I Challenge, Let us Ask Mr Mark Zuckerberg to Identify any photo Published in his Face book, If he fails Face book be a Fake book, and given a second Chance and failing this Time He will not be able to Identify the photo, As he Blocks the User from his FB Account where one earned the Faith of some friends, Mark must loose all Rights including ownership of FB.
Whenever I post one or Two Posts and try to tag my friends, asked to verify photos, So annoying, to create an hurdle in path of smooth use by a user account. If you don't want users to work on Fake book then Wind it up, Why such a show off ?
On this point Orkut was far better, about hurdle-free smooth working.
FB Friendship earned by reputation, is to be preserved, It is your moral duty. By blocking You deprived me of my contacts. Don't you think it as an Harassment and You have no Right of Bullying a user of FB.
In a similar attempt an account Tilak Raj Relan from New Delhi, which earned a friendship of 1200 was eaten away by you about 4- 5 years ago. Then I had to open a new account, which means a new Start up. I post 100 times to get a hundred friends, (Fans) Hard earned, Can You money maker ever understand the value of friendship.
Level of my reputation may differ from your reputation, but I Too have some, and You have no Right to shake mine. Mind it MZ. You are Younger than my son, so I advise you not to Play this game.
Now if you can Reactivate Tilak Raj Relan from New Delhi, 2010 account with 1200 friend list.
In the meantime Mobile no recorded there 9911111611 is also lost. new no is 7838468776. pl.
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक VDMS 30 blogs vivid subjects covering every aspect of life. 

Sunday, May 29, 2016

एनएसजी (प.आ.स.) सदस्यता के भारतीय प्रयास को अमेरिकी समर्थन

एनएसजी (प.आ.स.) सदस्यता के भारतीय प्रयास को अमेरिकी समर्थन 

एनएसजी सदस्यता के भारतीय प्रयास को अमेरिकी समर्थनन दि, 28 मई (तिलक)। वाशिंगटन में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (प.आ.स./एनएसजी) का सदस्य बनने के भारत के प्रयास का विरोध कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने झिड़कते हुए कहा है कि यह हथियारों की दौड़ के बारे में नहीं, बल्कि परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के बारे में है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हथियारों की दौड़ के बारे में नहीं है और यह परमाणु हथियारों के बारे में भी नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण असैन्य उपयोग के बारे में है, और इसलिए हम निश्चित रूप से आशा करेंगे कि पाकिस्तान इसे समझेगा।’’ 
वह परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (प.आ.स.) की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और पाकिस्तान द्वारा इसका विरोध किए जाने के बारे में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। पाकिस्तान का कहना है कि प.आ.स. में भारत की सदस्यता से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ बढ़ेगी। जबकि, अमेरिका ने 48 सदस्यीय प.आ.स. की महत्वपूर्ण बैठक से पूर्व कहा है कि वह चाहता है कि भारत के प्रयास में कोई बाधा न आए। 
जबकि अमेरिका 48 देशों वाले प.आ.स. की महत्ती बैठक से पूर्व सब कुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, ‘‘देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की वर्ष 2015 में हुई भारत यात्रा के मध्य उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और सदस्यता के लिए तैयार है। किन्तु यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम प्रतीक्षा करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।’' 
उन्होंने कहा, ‘‘एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा वर्तमान सदस्यों का आंतरिक मामला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।’’ प.आ.स. की आगामी बैठक इस उद्देश्य के लिए नहीं रखी गई है। टोनर ने कहा, ‘‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख रूप से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने अपनी रूचि को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित रूप से कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए निर्णय के आधार पर ध्यान करेंगे।’' 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Tuesday, April 26, 2016

भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय वार्ता

भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय वार्ता 
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव के बीच आज मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता, जिसमें पठानकोट आक्रमण की जांच और इस मामले में राजनीतिज्ञों के बीच प्रथम वार्ता में विलम्ब पर बातचीत हुई। पाकिस्तान ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर यूएनएससी के अनुसार समाधान की आवश्यकता है। विदेश सचिव एस. जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष  अजीज अहमद चौधरी ने इस मामले में बातचीत को लेकर विलम्ब को माना है। 
सूत्रों के अनुसार, बातचीत में मुख्य ध्यान पठानकोट आतंकी आक्रमण की जांच और इस संबंध में एनआईए की टीम के संभावित पाकिस्तान यात्रा पर दिया जाएगा। गत वर्ष दिसंबर में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के इस्लामाबाद में सीबीडी की घोषणा करने के बाद से जयशंकर और चौधरी के बीच यह पहली औपचारिक बैठक है। दोनों सचिवों ने इस वर्ष मार्च में नेपाल में दक्षेस की एक बैठक के मध्य कुछ देर के लिए अनौपचारिक रूप से बातचीत की थी। 
जनवरी माह में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकी आक्रमण के बाद विदेश सचिव स्तर पर सीबीडी बहाल करने के प्रयासों में गतिरोध आ गया था। भारत का कहना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आक्रमण को कार्यरूप दिया। ध्यान रहे कि पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी मुख्य रूप से ‘हार्ट ऑफ एशिया के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक’ में भाग लेने के लिए एक दिन के प्रवास पर यहां पहुंचे। 
आतंकवाद पर चर्चा में कश्मीर की शर्त रखना ही स्वीकृति है कि कश्मीर की मांग मनवाने के लिए आतंकवाद से धमकाया जा रहा है। अर्थात जब कश्मीर दोगे, तब हम शांत होंगे। यदि चर्चा करनी है तो पाक की नापाक जेलों में अवैध रोके भारतीय युवाओं पर करें -तिलक
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक 

Saturday, December 5, 2015

कैलिफोर्निया में इस्लामिक कट्टरवाद झपटा अमरीका पर

कैलिफोर्निया में इस्लामिक कट्टरवाद झपटा अमरीका पर 

अमरीकी सहायता से पलनेवाला पाक कट्टरवाद जब अमरीका पर झपटा। पाकिस्तानी मूल के दंपति के द्वारा कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना ने पाकिस्तान और इसके मदरसों में कट्टरवाद पर अमरीकी ध्यान खींचा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक ताशफीन मलिक और उसके पाकिस्तानी-अमेरिकी पति रिजवान फारूक के पाकिस्तान की कुख्यात लाल मस्जिद के धर्मगुरू मौलाना अब्दुल अजीज से संबंध थे। इन संबंधों से जुड़ी सूचना को लंदन में अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ से साझा किया है।
पाकिस्तान में जन्मी ताशफीन, अपने जीवन में अधिकतर समय सऊदी अरब में रही। पाकिस्तानी मीडिया व एआरआई न्यूज ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा, ''ताशफीन इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के साथ संपर्क में थी।’’ ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने कहा कि पाकिस्तान में अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ताशफीन के इस्लामी आतंकवादी संगठनों के साथ कोई संबंध थे। ’’ऐसा बताया जाता है कि ताशफीन का परिवार सुन्नी इस्लाम के बरेलवी फिरके का अनुयायी है जिसे आतंकवाद के बजाए आध्यात्मवाद की ओर अधिक झुकाव के लिए जाना जाता है। समाचार पत्र ने कहा, ''किन्तु सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि अपने जीवन का अधिकतर समय सऊदी अरब मे बिताने के बाद, ताशफीन ने इस्लाम के सलाफी: वहाबी फिरके को अपना लिया था।’’ 
 इस समय अमेरिकी सदन की विदेशी मामलों की शक्तिशाली समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस के सदस्य एड रॉयस गत सात वर्षों से इस बात की मांग करते आ रहे हैं कि पाकिस्तान कट्टरपंथी इस्लाम पढ़ाने वाले 600 मदरसों को बंद करे। अब ये मांग और गति पकड़ेगी। आग तापने वाले जब स्वयं तपने लगते हैं, जलन का अर्थ, तब समझ में आता है।  
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Tuesday, November 17, 2015

विश्व हिंदू परिषद के पितामह अशोक सिंघल का निधन

विश्व हिंदू परिषद के पितामह अशोक सिंघल का निधन 
युगदर्पण समाचार 
17 नवंबर 2015    गुड़गांव 

अस्सी के दशक के अंतिम वर्षों और बाद के दिनों में राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विहिप शिखर पुरुष अशोक सिंघल जी का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि सांस संबंधी और अन्य परेशानियों के बाद पिछले शनिवार को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए, सिंघल का हृदय गति रूकने और सेप्टीसीमिया के कारण दिन में दो बजकर 24 मिनट पर निधन हो गया। 
श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के कर्णधार, श्रीराम मंदिर के शिल्पकार, हिन्दू ह्रदय सम्राट के सम्बोधन से जाने जाते एवं आजीवन अविवाहित और आरएसएस प्रचारक रहे सिंघल ने, दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस तक कारसेवक अभियान चलाने में आक्रामक शैली अपनायी थी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से धातु विज्ञान इंजीनियरिंग में स्नातक, सिंघल ने अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में संगठन को आगे बढ़ाया। दुनिया भर में समर्थक बनाकर और शाखाएं लगाकर, इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने की कोशिश की। विहिप के अभियान में विदेशी समर्थकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके पूर्व मीनाक्षीपुरम में कथित कुलीन हिन्दुओं द्वारा मन्दिर प्रवेश रोकने की घटना के बाद सामूहिक धर्मान्तरण से हिलती समाज की नींव उस एक युगपुरुष को ऐसा झंझोड़ गई थी कि उसे धातु विज्ञान से समाज उत्थान की ओर मोड़ दृष्टी व ध्येय से युक्त साधक बना दिया। वहां जिनके लिए मंदिर के द्वार बंद हो चुके थे, 200 से अधिक मंदिर बनवा कर घर वापसी का मार्ग प्रशस्त कर समाज को एक नई दिशा दी। 
मुगलों अंग्रेजों व काले अंग्रेजों के शासन की मार से बीमार समाज की पीड़ाओं का उपचार करते करते वो साधक स्वयं राइट लोअर लोब निमोनिया से पीड़ित होने के बाद, सिंघल को उपचार के लिए अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। उन्हें 14 नवंबर की शाम से वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल ने सोमवार को बताया था कि सांस संबंधी, तंत्रिका विज्ञान, गुर्दा, एंडोक्रीनोलॉजी विशेषज्ञों वाली एक टीम सिंह के उपचार में लगी थी। हिन्दू समाज का उपचारक जब रुग्ण था, चिकित्सक उसे बचा न सके। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंघल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अशोक सिंघलजी का निधन गहरी निजी क्षति है। वह अपने आप में एक संस्था थे, जिन्होंने आजीवन देश की सेवा की।’’ उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अशोकजी का उन्हें हमेशा आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों को मेरी संवेदनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि अशोक सिंघल कई अनूठी चीजों और सामाजिक कार्यों के प्रेरणास्रोत थे, जिनका फायदा गरीबों को मिला। ‘वह पीढियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।’
सिंघल के पार्थिव शरीर को, रात में मध्य दिल्ली में झंडेवालान में आरएसएस कार्यालय में लाया जाएगा। तोगड़िया ने बताया कि बुधवार दिन में तीन बजे तक वहां उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, जिससे कि लोग अंतिम दर्शन कर सके। इसके बाद निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
आगरा में दो अक्तूबर 1926 को जन्मे सिंघल ने वर्ष 1950 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के ‘इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी’ से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। वह वर्ष 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे, लेकिन स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद वह पूर्णकालिक प्रचारक बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर काम किया और दिल्ली तथा हरियाणा के प्रांत प्रचारक बने। वर्ष 1980 में उन्हें विहिप में जिम्मेदारी देते हुए इसका संयुक्त महासचिव बनाया गया। वर्ष 1984 में वह इसके महासचिव बने और बाद में इसके कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा गया। इस पद पर वह दिसंबर 2011 तक रहे।
नकारात्मक मीडिया के लिए यह मात्र एक समाचार है किन्तु भारत और हिंदुत्व के लिए अपूरणीय क्षति की घडी है। विहिप को भले तोगड़िया के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर भी अशोक जी का स्थान भर लिया जाये किन्तु उनके कार्य, उनका स्मरण कर सपनो को साकार हम करते रहेंगे, यही हमारी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। परमात्मा समाज पर पड़ी समय की धूल को साफ करने ऐसे प्रेरणा पुञ्ज भेजते रहें। वन्दे -
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक 7531949051, 9910774607, 01125835525.
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Monday, September 28, 2015

फेसबुक के बाद अब मोदी गूगल में

फेसबुक के बाद अब मोदी गूगल में
अधिक से अधिक भारतियों को इंटरनेट से जोड़ने की एक पहल - 1 करोड़ रेल यात्रियों प्रतिदिन से शुभारम्भ 

जब मैं एक छात्र था, मैं चेन्नई सेंट्रल स्टेशन (तब मद्रास सेंट्रल के रूप में जाना जाता था) से आईआईटी खड़गपुर की दिन की रेल यात्रा पसंद करता था । मुझे विभिन्न स्टेशनों पर उन्मत्त ऊर्जा की याद आज भी ताजा है और मैं भारतीय रेल के अविश्वसनीय स्तर और विस्तार पर अचम्भा करता था । 
आज गूगलप्लेक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि ये भारत के रेलवे स्टेशन हैं, जो करोड़ों लोगों को ऑनलाइन लाने में सहायता करेंगे। गत वर्ष, भारत में 10 करोड़ लोगों ने पहली बार इंटरनेट उपयोग शुरू किया है। इसका अर्थ यह है कि भारत में अब चीन को छोड़ कर हर देश से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। किन्तु चौंकाने वाली बात ये है कि भारत में अभी भी 100 करोड़ से अधिक लोग ऑनलाइन नहीं हैं। 

हम इन 100 करोड़ भारतवासियों को ऑनलाइन लाने में सहयोग करना चाहते हैं - ताकि उन्हें पूरे वेब तक पहुँच मिल सके और वहां उपलब्ध जानकारी और अवसर भी । और किसी पुराने 'कनेक्शन' से नहीं - तेज़ 'ब्रॉडबैंड' से ताकि वे वेब का सबसे अच्छा अनुभव कर सकें । इसलिए आज, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हमारे U.S. मुख्यालय में उपस्थित होने के अवसर पर और उनकी डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप, हमने भारत भर में 400 रेलवे स्टेशनों में सार्वजनिक उच्च गति वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए एक नई परियोजना की घोषणा की है। 

हमारी पहुंच और ऊर्जा टीम की, भारतीय रेलवेज, जो कि विश्व के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्कों में से एक चला रही है और रेलटेल, जो व्यापक फाइबर नेटवर्क के माध्यम से "रेलवायर" जैसी इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है, के साथ काम करते हुए आने वाले महीनों में पहले स्टेशनों को ऑनलाइन लाने की योजना है। यह नेटवर्क 2016 के अंत से पहले भारत में सबसे व्यस्त स्टेशनों में से 100 को कवर करने के लिए तेजी से विस्तार करेगा, और उसके बाद शीघ्र ही शेष स्टेशन कवर होंगे। 

जब मात्र पहले 100 स्टेशन ऑनलाइन होंगे, तब भी इस परियोजना के माध्यम से हर दिन 1 करोड़ से अधिक लोगों के लिए वाई-फाई उपलब्ध होगा। यह भारत में सबसे बड़ी सार्वजनिक वाई-फाई परियोजना होगी और संभावित उपयोगकर्ताओं की संख्या के दृष्टी से विश्व की सबसे बड़ी परियोजनाओं में गिनी जाएगी । यह वाई-फाई तेज़ भी होगा - भारत में अधिकतम लोग आज जो उपयोग करते हैं, उसकी तुलना में कई गुना तेज़ । इस से यात्री जितनी देर प्रतीक्षा कर रहे हैं, उतनी देर में एक उच्च परिभाषा ,वीडियो स्ट्रीम, कर पाएंगे, अपने गंतव्य के बारे में कुछ अनुसंधान कर पाएंगे या कुछ वीडियो, एक पुस्तक या एक नया खेल डाउनलोड कर पाएंगे। सबसे अच्छी बात, यह सेवा आरम्भ में निशुल्क होगी और भविष्य में इसे आत्मनिर्भर बनाने का दीर्घकालीन लक्ष्य है, ताकि रेलटेल और अधिक भागीदारों के साथ अधिक स्टेशनों और अन्य स्थानों में इसका विस्तार किया जा सके। 
इस नक्शे में वो पहले 100 स्टेशन दर्शाये गए हैं जहाँ 2016 के अंत तक उच्च गति वाई-फाई होगा
हमें लगता है कि यह 30 करोड़ से अधिक भारतीय जो पहले से ही ऑनलाइन हैं और लगभग एक अरब से अधिक है जो नहीं हैं, उनके लिए इंटरनेट को सुलभ और उपयोगी बनाने का एक महत्वपूर्ण भाग है। 

पर यह मात्र एक अंश है । अधिक भारतीयों को सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाले 'स्मार्टफोन्स' प्राप्त करने के लिए, जो अधिकतम लोगों के लिए इंटरनेट का उपयोग प्राथमिक प्रयास है, हमने गत वर्ष एंड्राइड वन फ़ोन लांच किया था । सीमित बैंडविड्थ की चुनौतियों से निपटने में सहायता करने के लिए, हम हाल ही में मोबाइल वेब पृष्ठों को तेजी से और कम डेटा के साथ लोड करने की सुविधा लाये हैं, यूट्यूब ऑफ़लाइन उपलब्ध बनाया है और ऑफलाइन मैप्स जल्द ही आने वाला है। 

भारतीयों, जिनमे से कई अंग्रेजी नहीं बोलते, के लिए वेब सामग्री और अधिक उपयोगी बनाने में सहायता  करने के लिए और अधिक स्थानीय भाषा की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए हमने गत वर्ष भारतीय भाषा इंटरनेट एलायंस प्रस्तुत किया है, और हमारे उत्पादों में अधिक से अधिक स्थानीय भाषा समर्थन का निर्माण किया है - हिंदी वॉयस खोज, उन्नत हिंदी कीबोर्ड और एंड्राइड के नवीनतम संस्करण में सात भारतीय भाषाओं के लिए समर्थन में सुधार । और अंत में, सभी भारतीयों को कनेक्टिविटी का लाभ लेने में मदद करने के लिए, हमने महिलाओं, जो कि आज भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का सिर्फ एक तिहाई भाग हैं, की सहायता  करने में अपने प्रयास और तेज़ किये हैं, ताकि वे वेब से अधिकतम लाभ उठा सकें। 

हज़ारों युवा भारतीय हर दिन चेन्नई सेंट्रल से निकलते हैं, जैसे मैं कई वर्ष पूर्व निकलता था, सीखने और जानने के लिए उत्सुक, और अवसर की खोज में । मेरी आशा है कि यह वाई-फाई परियोजना इन सब बातों को थोड़ा आसान कर देगी। 
सुन्दर पिचई, सीईओ, गूगल के द्वारा प्रकाशित 
नकारात्मक मीडिया के सकारात्मक व्यापक विकल्प का सार्थक संकल्प -युगदर्पण मीडिया समूह YDMS- तिलक संपादक, 7531949051
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता
व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
विश्वगुरु रहा वो भारत, इंडिया के पीछे कहीं खो गया |
 इंडिया से भारत बनकर ही, विश्व गुरु बन सकता है; - तिलक
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक