विश्व समाचार
जापानी विमानों ने भी भरी चीन के विवादित क्षेत्र में उड़ान, कहा- 'चीन से डरने वाले नहीं'
जापान के अनुसार उसके विमान सामान्य निगरानी कर रहे थे। यहाँ वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं। चीन से डरकर हम इसे बदलने वाले नहीं हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि उसके एक विमान ने चीन को सूचना दिए बिना, इस क्षेत्र से उड़ान भरी है। यह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र की नियमित निगरानी पर था। इस क्षेत्र को लेकर चीन से उसका विवाद भी है।
ऐतिहासिक यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन) समझौते को समाप्त करने के कारण प्रशासन को सजा देने के लिए, एक लाख से भी अधिक यूक्रेनवासी कीव में एकत्र होकर शीघ्र चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं और राष्ट्रपति के विरुद्ध जारी विरोध प्रदर्शनों के मध्य हुई झड़पों में, दर्जनों पुलिसकर्मी तथा प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
|
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक
No comments:
Post a Comment
कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे! धन्यवाद -तिलक संपादक