Pages

Wednesday, December 18, 2013

देवयानी खोब्रागडे, व अमानवीय अमरीका

देवयानी खोब्रागडे, व अमानवीय अमरीका 
भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह की कथित अतिसफल वाशिंगटन यात्रा संपन्न होने के अगले ही दिन 
न्यूयार्क में उप महावाणिज्य दूत 1999 भाविसे चयनित देवयानी खोब्रागडे का अमानवीय अपमान भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक दायित्वों व मर्यादा का उलंघन है। तुच्छ से आरोपों के चलते उन्हें प्रत्यक्ष हथकड़ी लगाकर बंदी बना लिया गया। न्यूयार्क में उप महावाणिज्य दूत सहित राजनयिकों के साथ ऐसा व्यवहार के विरुद्ध अमेरिका से कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए, भारत ने इसे ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ कहा है।
 उक्त घटना के बाद उसने कैसे मान लिया भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संकट पैदा नहीं हो सकता। किन्तु युगदर्पण की दृष्टी में चिंता का उससे भी बड़ा विषय यह है कि इससे भारत को अपमान के कड़वे घूँट पीने पड़ेंगे। जब मानवाधिकारों के हनन के नाम पर दूसरे देशों को दण्डित करने वाला महिला का अपमान व ऐसे अमानवीय कार्य करेगा, अपने लिए दण्ड भी निर्धारित करना चाहिए अन्यथा उसकी स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी व मानवाधिकार के पाखण्ड नंगे हो जायेंगे।
 यदि अमरीका और उसका राष्ट्रपति वास्तव में स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी तथा स्वतंत्रता व मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं, तो बिना विलम्ब किये अपनी गलती स्वीकारते हुए क्षमा मांग लेनी चाहिए, क्योंकि गलती स्वीकारने या क्षमा मांगने में ही बड़प्पन है, अकड़ने में नहीं।
बड़प्पन बड़े देश या पद में नहीं, दिल भी बड़ा होना चाहिए। 
अन्यथा अमरीका और उसके राष्ट्रपति को विश्व महाशक्ति के शासक से अधिक राक्षस के रूप में जानेगी।
 तिलक राज रेलन, सम्पादक युगदर्पण मीडिया समूह YDMS -09911111611
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक

Monday, December 2, 2013

विश्व समाचार

जापानी विमानों ने भी भरी चीन के विवादित क्षेत्र में उड़ान, कहा- 'चीन से डरने वाले नहीं'टोक्यो/सिओल। अमेरिका के बाद जापान और दक्षिण कोरिया के विमानों ने भी पूर्वी चीन सागर के विवादित वायु क्षेत्र से मंगलवार को उड़ान भरी है। चीन ने इसे वायु सीमा सुरक्षा क्षेत्र घोषित कर उसने यहां से उड़ान भरने से पहले चीनी अधिकारियों को सूचना देने को कहा था। किन्तु अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमानों ने इस चेतावनी को अमान्य करते हुए, यहां से उड़ान भरी थी। उसे चीन से किसी तरह के प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
जापान के अनुसार उसके विमान सामान्य निगरानी कर रहे थे। यहाँ वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं। चीन से डरकर हम इसे बदलने वाले नहीं हैं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि उसके एक विमान ने चीन को सूचना दिए बिना, इस क्षेत्र से उड़ान भरी है। यह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र की नियमित निगरानी पर था। इस क्षेत्र को लेकर चीन से उसका विवाद भी है। 
ऐतिहासिक यूरोपीय संघ (यूरोपियन यूनियन) समझौते को समाप्त करने के कारण प्रशासन को सजा देने के लिए, एक लाख से भी अधिक यूक्रेनवासी कीव में एकत्र होकर शीघ्र चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं और राष्ट्रपति के विरुद्ध जारी विरोध प्रदर्शनों के मध्य हुई झड़पों में, दर्जनों पुलिसकर्मी तथा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। 
अन्यत्र, हिन्दू समाज व हिदुत्व और भारत, को प्रभावित करने वाली
जानकारी का दर्पण है: विश्वदर्पण | आओ, मिलकर इसे बनायें; -तिलक